शराब पीकर हुड़दंग करने वाले आरोपियों में से चार आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सोडा सिरौली क्षेत्र में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले आरोपियों में से चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इसके संबंध में रायपुर थानाध्यक्ष मनमोहन नेगी ने बताया कि सोडा सरौली में नदी किनारे कुछ युवकों के हुड़दंग करने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहंुच कर चार युवकों को समझाने की कोशिश की। जब वह नहीं माने तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शुभम (22) निवासी सोना उखीमठ रुद्रप्रयाग हाल पता आमवाला रायपुर, सुदीप शाह (21) निवासी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग हाल पता ईश्वर विहार रायपुर, अनूप कुमार (22) निवासी गुलाबनगर बरेली हाल पता ईश्वर विहार रायपुर और प्रियांशु (19) निवासी अगस्त्यमुनि रुद्रप्रयाग हाल निवासी ईश्वर विहार, रायपुर को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल कराया तो नशे में धुत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने सभी के खिलाफ सीआरपीसी 151 के तहत कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें -   वास्तु दोष: घर में पानी की टंकी लगवाने से पहले इसका ध्यान रखने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440