चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चार लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर सौंपते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में वार्ड नंबर 24 गफूरबस्ती निवासी सरताज पुत्र मो. अनीस ने कहा है कि बीते दिवस उसका किसी बात को लेकर पड़ोसी में रहने वाले फईम, अमन, सरफुद्दीन नूर बानो से कहासुनी हो गई। जिसे लेकर यह लोग उससे रंजिश रखने लगे और उसके घर में घुसकर गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी मारपीट पर उतारू हो गये। यह भी आरोप है कि उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद में अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल सदियों से कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440