समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू के चलते चार दुकानदारों को दुकान खोलना भारी पड़ गया। पुलिस ने इनके खिलाफ काेिवड कर्फ्यू उल्लघंन के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज किया।
मंगल पड़ाव चौकी पुलिस के अनुसार बीते दिवस कोरोना संक्रमण की रोकथाम व शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से बाजार क्षेत्र में गश्त की जा रही थी, इस बीच बाजार क्षेत्र में कोविड कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर चार दुकानों को चिन्हित किया गया जहां पर दुकानदारों द्वारा कोविड नियमों का भी उल्लंघन भी किया जा रहा था। पुलिस ने दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए मटर गली स्थित राज इलैक्ट्रानिक के राजेश गुप्ता गुरूद्वारा लाईन कुमाऊं टेलर के मिंटू, सदर बाजार रेडीमेड गारमेन्ट के राकेश पाल व सागर गारमेन्ट के भुवन मेवाड़ी के खिलाफ कोविड नियमों के उल्लंघन में मुकदमा दर्ज किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










