भीमताल में 434 ग्राम चरस के साथ चार युवक गिरफ्तार, अल्टो कार भी सीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/भीमताल। जनपद नैनीताल में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ‘ड्रग फ्री देवभूमि’ मिशन के अंतर्गत की गई कार्रवाई में पुलिस ने 434 ग्राम अवैध चरस के साथ चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 25 फरवरी 2026 को विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने चौफी रोड स्थित वन विभाग बैरियर के पास सघन वाहन जांच की। इसी दौरान धानाचूली बैण्ड की ओर से आ रही अल्टो कार संख्या न्ज्ञ06 ग् 4585 को रोककर तलाशी ली गई। जांच में वाहन सवार चार युवकों के कब्जे से कुल 434 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

पुलिस ने मौके पर ही चारों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए वाहन को भी सीज कर दिया। इस संबंध में थाना भीमताल में मुकदमा अपराध संख्या 09/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़ें -   13 अप्रैल 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेन्द्र सिंह नगरकोटी, बॉबी नगरकोटी, नीतीश नगरकोटी निवासी फतेहपुर मुझरौड़ा, थाना मुखानी तथा शिवांश रावत निवासी भट्ट कॉलोनी, थाना मुखानी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और नशा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जाएगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440