समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में एक कंपनी संचालक से ठगों द्वारा करीब 4.43 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित कंपनी संचालक से यह रकम उषा सोलर डिवीजन में हाई मास्टर टावन बनाने के नाम पर ठगी गयी हैै। हार कर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की गुहार लगायी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में रामपुर रोड स्थित मां शीतला वैन्चर्स लिमिटेड के संचालक कालाढूंगी रोड निवासी नवनीत अग्रवाल पुत्र यशोदा नंदन अग्रवाल द्वारा कहा गया है कि बीते दिनों कंपनी ने उषा सोलर डिवीजन में हाई मास्टर टावन बनाने के लिए एक इन्वायरी दायर की। इस पर उषा कंपनी के मैनेजर पंकज ने कोटेशन और वर्कशॉप की फोटो भेजी। तय हुआ कि तैयार माल की 50 प्रतिशत राशि मां शीतला वैन्चर्स की ओर से उषा कंपनी को पहले ट्रांसफर की जाएगी। जबकि शेष भुगतान डिलीवरी के बाद किया जाएगा। इस पर शीतला वैंचर्स ने उषा सोलर के खाते में तय डील के अनुसार अलग-अलग किश्तों में 4.43 लाख की रकम ट्रान्सफर कर दी। लेकिन इसके बाद उषा कंपनी के मैनेजर पंकज का मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। जब कंपनी के कस्टमर केयर से संपर्क किया गया तो पता चला कि पंकज नाम का कोई मैनेजर उनकी कंपनी में है ही नहीं। इस पर पीड़ित को ठगे जाने का आभास हुआ। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















