समाचार सच, हल्द्वानी। ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के नाम पर बैंक खाते से हजारों की ठगी कर ली गई। दमुवाढूंगा निवासी दीपा कोरंगा ने बताया कि बीते दिवस उसे एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उसका चचेरा भाई बताया। साथ ही कहा कि उसके गूगल पेय में कुछ परेशानी आ गई है, लिहाजा वह दीपा के बैंक खाते में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाना चाहता है। इसके बाद फोन करने वाले ने दीपा को लिंक भेजा और क्यूआर कोड भेजने को कहा। कोड भेजते ही दीपा के बैंक खाते से 30 हजार की रकम कट गई। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। इधर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













