मकान बेचने को लेकर धोखाधड़ी, सौदे के ऐवज में 2.85 लाख बयाना देने के बाद मुकरा मकान स्वामी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां मकान बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया हैं। एक व्यक्ति से मकान के सौदे के ऐवज में 2.85 लाख रुपये बयाना लेने के बाद अब मकान स्वामी मुकर गया है। पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

मानपुर पश्चिम देवलचौड़ निवासी भूपाल सिंह पुत्र स्व. शीशपाल सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि उसने अशोक कुमार पुत्र राज बल्लभ सिंह हाल निवासी अमरावती कॉलोनी फेस 1, मल्ली बमोरी से एक मकान का सौदा 60 लाख रूपये में किया। इसके ऐवज में उसने 2.85 लाख बतौर बयाना उसे दे दिया। इसके बाद जब भूपाल से मकान की रजिस्ट्री करने के लिए कहा गया तो वह टालामटोली करने लगा। आरोपी अब न तो मकान की रजिस्ट्री ही उसके नाम कर रहा है और न ही रकम लौटा रहा है। रकम मांगने पर उसके साथ गाली गलौज की जा रही है और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने आरोपी से जान माल का खतरा भी बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति की विविधता से समृद्ध होती है शिक्षा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440