तेजस्विनी जन सेवा समिति का निशुल्क नेत्र शिविर: 200 से अधिक लोगों की आंखों की जांच

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर के बिठोरिया नंबर-2 स्थित निहारिका बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन तेजस्विनी जन सेवा समिति द्वारा वेदांता नेत्रलय के सहयोग से किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से जरूरतमंद लोगों को सीधे लाभ मिलता है और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।

यह भी पढ़ें -   चैत्र पूर्णिमा 2026: चैत्र पूर्णिमा की पूजा विधि और मुहूर्त क्या है

शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों की टीम द्वारा 200 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई। जरूरतमंद मरीजों को परामर्श के साथ आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

संस्था की अध्यक्ष कृति तिवारी जोशी ने बताया कि भविष्य में भी समिति द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में निरूशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर रोगियों को त्वरित उपचार और दवा उपलब्ध कराना ही सच्ची मानव सेवा है।

यह भी पढ़ें -   ३१ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

शिविर के आयोजन में सुमित राणा, कृष्णा सिंह, कमल सिंह, शशांक जोशी, भास्कर पलड़िया, योगेश जोशी, विनोद जोशी, नारायण बोरा, दयाल पांडेय और विवेक गुणवंत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440