जायसवाल महिला समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, लगभग 100 मरीजों को मिला लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। जायसवाल महिला समिति द्वारा बरेली रोड स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर स्कूल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।

इस अवसर पर डॉ. कीर्ति शर्मा एवं डॉ. आरती बिष्ट ने मरीजों की शुगर एवं ब्लड प्रेशर (बीपी) की जांच की तथा आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में रेनू अधिकारी उपस्थित रहीं और उन्होंने समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

जायसवाल महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती खुशबू जायसवाल ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिलती है, जिससे उन्हें काफी राहत मिलती है। उन्होंने आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़ें -   92 वर्ष की उम्र में सुरों की सरताज आशा भोसले का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री छवि जायसवाल, कोषाध्यक्ष रोशनी जायसवाल, अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद, महामंत्री कन्हैया जायसवाल, अतुल जायसवाल, सुचिता जायसवाल, कपिल अग्रहरी, मिथुन जायसवाल, बीनू जायसवाल, विजय जायसवाल, सुमन वार्ष्णेय, मन्नू कपूर, रमेश जायसवाल, सोनी, प्रेरणा, ज्योति, विधि, प्रियंका, प्रीति टंडन, सुमन जायसवाल, रज्जन जायसवाल, प्रेरणा जायसवाल, कशिश जायसवाल, प्रीति, काजल, अन्नपूर्णा, विजय साहू, कमलेश, मंजू जायसवाल सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया और समिति के इस प्रयास की सराहना की।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440