लम्बे समय से बीमारियों से छुटकारा नहीं मिल रहा है तो अपनाएं ज्योतिष शास्त्र के ये उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि उसका जीवन सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ से भरा रहे. उसके जीवन में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। इसके लिए इंसान सुबह से लेकर रात तक कड़ी मेहनत कर खुद का और अपने परिवार का पालन पोषण करता है। भागदौड़ भरी लाइफ में छोटी-मोटी बीमारियां ज्यादा मायने नहीं रखतीं। परेशानी तब बढ़ जाती है जब लगातार डॉक्टर से इलाज कराने के बाद भी वह बीमारी ठीक ना हो। ऐसी स्थिति में कुछ ग्रह भी जिम्मेदार होते हैं जिनकी वजह से व्यक्ति की बीमारी आसानी से ठीक नहीं होती।

क्या है बीमारी से छुटकारा पाने वाले ज्योतिषी उपाय

यह भी पढ़ें -   92 वर्ष की उम्र में सुरों की सरताज आशा भोसले का निधन, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
  • यदि आपके घर में किसी की भी तबियत खराब है और वह आसानी से ठीक नहीं हो रही है। तो इसके लिए थोड़े से आटे को गूंथकर उसका एक पेड़ा बना लें। अब एक लोटे में जल भरें। आटे का पेड़ा और जल से भरा लोटा बीमार व्यक्ति के ऊपर से तीन बार उतारें। उसके बाद इस जल को पीपल के वृक्ष के नीचे डाल दें और आटे के पेड़े को गाय को खिला दें। यह उपाय लगातार 3 दिन करें आराम मिलेगा।
  • घर के किसी भी व्यक्ति की तबियत लगातार खराब है और ठीक नहीं हो रही है। तो उस व्यक्ति से अस्पताल में फल और खाने के सामान दान करवाएं। ऐसा करने से उस व्यक्ति का रोग कटने लगता है। साथ ही उसे मानसिक शांति भी मिलती है। जिसकी वजह से वह जल्दी स्वस्थ होने लगता है।
  • यदि आपके घर के मुख्य दरवाजे के सामने कोई गड्ढा है। तो उसे तुरंत भरवा दें। क्योंकि इससे एक-एक कर बीमारियां घर करने लगती हैं।
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की तबियत लंबे समय से खराब है तो उसके कमरे में कुछ हफ्तों के लिए मोमबत्ती जला कर रखें। ऐसा करने से व्यक्ति के कमरे में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। जो मरीज के स्वास्थ पर गहरा असर करेगी। साथ ही जिस कमरे में मरीज सो रहा है उसे कभी भी पूरा बंद ना करें। इसके अलावा मरीज के कमरे में झूठे बर्तन ना रखें।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440