फ्रंटलाइन स्कीम वर्कर्स ने मनाया मांग दिवस, किया प्रदर्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। फ्रंटलाइन स्कीम वर्कर्स द्वारा आज कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मांग दिवस मनाया। इस दौरान उनके द्वारा तख्तियों में मांग लिख प्रदर्शन किया। कोरोना काल में आशाओं समेत सभी फ्रंटलाइन स्कीम वर्कर्स की स्वास्थ्य सुरक्षा, कोरोना भत्ता व बीमा किये जाने की मांगों को लेकर के राष्ट्रीय फेडरेशन “ऑल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन” के आह्वान के पर आज कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए “मांग दिवस” मनाया गया। इनको समर्थन देने पहुंचे राजा बहुगुणा भाकपा (माले) ने भी मांग पत्र के माध्यम से इनके सुविधाओं की बात की है ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने अपना समर्थन देते हुए हल्द्वानी में महिला अस्पताल परिसर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व अपने अपने घरों से अपनी मांगों को लेकर कोरोना नियमों का पालन करते हुए माँगों को लिखी हुई तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. कैलाश पाण्डे ने कहा कि आमतौर पर देखा गया है कि हर स्वास्थ्य संकट के समय आशाओं समेत सभी स्कीम वर्कर्स को काम में झौंक दिया जाता है लेकिन उनके वेतन भत्ते और स्वास्थ्य संबंधी सुरक्षा को दरकिनार कर दिया जाता है। यह बहुत ही खेदजनक है। कोरोना ड्यूटी में फ्रंटलाइन वर्कर्स होने के बावजूद आशा वर्कर्स को अधिकांशतः पीपीई किट तो छोड़ दीजिए न्यूनतम जरूरी मास्क, ग्लब्ज और सेनेटाइजर तक उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। यह उन्हें स्वयं खरीदने पड़ रहे हैं। आशाओं को कोरोना की दूसरी लहर आने पर पुनः ड्यूटी सौंपते हुए बिना सुरक्षा और कोरोना भत्ते के फ्रंट लाइन वर्कर के कार्य में झौंक देना उनके स्वास्थ्य और परिवार के साथ खिलवाड़ है।
नगर अध्यक्ष रिंकी जोशी ने कहा कि, “यह बेहद आश्चर्यजनक और शर्मनाक है कि सरकार स्वयं महिला स्कीम वर्कर्स की शोषक बनी हुई है। सरकार का काम तो किसी भी किस्म के शोषण-उत्पीड़न का खात्मा होना चाहिये लेकिन आशा समेत तमाम महिला स्कीम वर्कर्स के मामले में ठीक उल्टा हो रहा है।
मांग दिवस” पर रीना बाला,सरोज रावत, प्रीति रावत, माया टंडन, चन्द्रकला अधिकारी, आशा जिसहि, गीता जोशी, कमला आर्य, रेशमा, गंगा आर्य, कमला बिष्ट, माया तिवारी, तबस्सुम जहाँ, नसीमा, गीता देवी, दीपा बिष्ट, गीता पांडे, रश्मि जोशी, स्वाति, भगवती पाण्डे, पूनम बोरा, दीपा बहुगुणा, मीना मिश्रा, मीनू, बृजेश कटियार, शाइस्ता, पुष्पलता, मंजू रावत, सीमा आर्य, यसोदा बोरा आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440