समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर के यातायात नगर चौकी क्षेत्र में जुआ खेलते हुए तीन जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गये आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय पेश किया।
टीपीनगर चैकी पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में जुआ खेलने की सूचना मिली। इस पर वहां छापा मारा गया। जहां पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे। इनमें से तीन लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से 6150 रूपये की नगदी व ताश की गड्डी बरामद हुई। पूछताछ में जुआरियों ने अपने नाम विद्यादत्त पुत्र कृष्ण चन्द्र निवासी रमक पोस्ट ढोलीगांव, पाटी, जाकिर हुसैन पुत्र अब्दुल करीम निवासी पप्पू का बगीचा इन्द्रानगर व अनिल कुमार गुप्ता पुत्र हरिओम कुमार गुप्ता निवासी राजेन्द्र नगर गली न.- 1 राजपुरा बताये। पुलिस ने तीनों को कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















