मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। 13 फरवरी को सिल्वर सिटी मॉल के बाहर हुई सनसनीखेज गोलीबारी में मारे गए विक्रम शर्मा हत्याकांड में जांच एजेंसियों को अहम सुराग मिला है। उत्तराखंड एसटीएफ ने जमशेदपुर के बागबेड़ा क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर शूटरों के लिए वाहन की व्यवस्था और भुगतान कराने का आरोप है।

जांच के मुताबिक, वारदात से पहले हमलावर हरिद्वार पहुंचे थे, जहां उन्होंने किराये के दोपहिया वाहनों का इंतजाम किया। पुलिस का दावा है कि इसी कड़ी में पकड़े गए आरोपी की यूपीआई आईडी से बाइक बुकिंग का भुगतान किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया है और न्यायालय में पेशी की तैयारी है।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब विक्रम शर्मा जिम से बाहर निकले। हमलावरों ने करीब से फायरिंग कर उन्हें निशाना बनाया और फिर किराये के वाहन से फरार हो गए। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात के बाद भागने की पूरी प्लानिंग पहले से की गई थी।

यह भी पढ़ें -   लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 पाउच कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

इस बीच, पुलिस एक कथित साजिशकर्ता की भूमिका की भी जांच कर रही है, जिस पर शूटरों को फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का संदेह है। टीम संभावित लिंक तलाशने के लिए झारखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लगातार दबिश दे रही है। हालांकि, मुख्य शूटर अभी भी गिरफ्त से बाहर बताए जा रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440