जीबी पंत विवि के 29 छात्रों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, छात्रावास खाली करने के निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, पंतनगर (उधमसिंह नगर)। गोविन्द बल्लभ पंत विश्वविद्यालय के छात्रावास में 29 छात्रों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इस सूचना से विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया है। इधर संक्रमितों को आइसोलेट करने की तैयारी चल रही है। प्रशासन ने छात्रावास खाली करने के निर्देश जारी कर दिये है। ज्ञात हो कि इस विश्वविद्यालय के छात्रावास में पांच छात्रों के कोरोना संक्रमित होने के उपरान्त समस्त छात्रों के सैंपल टेस्ट के लिये भेजे थे। रविवार को रिपोर्ट आने पर 29 छात्र कोरोना संक्रमित पाये गये है।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

विश्वश्वरैय्या भवन छात्रावास के 29 छात्रों की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ ही संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा, एसपी सिटी अमित कुमार पहुंचकर जायजा लिया।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440