हल्द्वानी गौला पुल से युवती गिरी, पीछा कर रहा था युवक- शहर में मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एनएच-109 स्थित गौला पुल से एक युवती अचानक नीचे गिर गई। घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, जिसमें युवती को गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बनभूलपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और युवती को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। फिलहाल एक निजी अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद पुल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने क्षेत्र को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में युवती की पहचान कर ली गई है।

यह भी पढ़ें -   12 अप्रैल २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती स्कूटी से गौला पुल तक पहुंची थी। इसी दौरान एसके मार्केट की ओर से एक युवक स्कूटी पर उसका पीछा करता हुआ पुल तक आया। हालांकि युवक के पास पहुंचने से पहले ही युवती पुल से नीचे गिर गई, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया।

पूछताछ में युवक और युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती लंबे समय से बीमारी से जूझ रही है और उसका घरेलू व चिकित्सकीय उपचार चल रहा है। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी उसकी तबीयत बिगड़ने पर वह खुद को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं कर चुकी है, जिसमें पानी की टंकी पर चढ़ना और नाले में कूदने की कोशिश जैसी हरकतें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें -   खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ-मिश्री चबाते हैं, तो इससे शरीर को मिलेंगे कई फायदे

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि इस मामले में परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार युवती मानसिक और शारीरिक रूप से लंबे समय से अस्वस्थ चल रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

इधर फिलहाल युवती की हालत पर डॉक्टरों की टीम नजर बनाए हुए है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440