युवती से शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक किया शारीरिक शोषण, गर्भवती होने पर बच्चा गिराने का दबाव, केस दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां जिले में एक युवती से शादी का झांसा देकर दो साल तक शारीरिक शोषण किया गया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उसने रविन्द्र कोठारी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। युवती ने बताया कि वर्ष 2022 से आरोपी उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। गर्भवती होने पर वह उसे बच्चा गिराने का दबाव डाल रहा था और मारपीट भी कर रहा था।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने धारा 376 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर जांच एसआई बबीता टम्टा को सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का दौर अभी थमा नहीं, 7 जिलों में अगले 3 घंटे भारी बारिश का खतरा, 14 अगस्त तक अलर्ट
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440