समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस विभाग द्वारा सोशल मीडिया व अखबारों के माध्यम से साइबर ठगी से बचने के लिए तमाम प्रयास समय – समय पर किए जाते हैं और जनता को इन साइबर ठगों के झांसे में ना आने के लिए भी सचेत किया जाता है। लेकिन फिर भी लोग जरा से लालच के चक्कर में अपनी जमा पूंजी मिनटों में ही गंवा बैठते हैं। ऐसा ही एक मामला आज बनभूलपुरा थाने में आया जहां एक युवक ने बताया कि ऑनलाइन शापिंग के नाम पर विशेष ऑफर का झांसा देकर उसके बैंक खाते से ठगों ने हजारों की रकम उड़ा ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 में रहने वाले मोहम्मद फैजान अंसारी पुत्र फैय्याज हुसैन ने कहा है कि बीते दिवस उसे देवेश इंफोटैक कंपनी नाम से फोन आया। फोन करने वाले सख्श ने उसे ऑनलाइन शॉपिंग में विशेष ऑफर देने का झांसा दिया। इसके बाद उसे एक लिंक भेजा गया। लिंक खोलते ही फैजान के बैंक खाते से 27040 रूपये की रकम कट गई। इस पर उसने उस नंबर पर संपर्क साधने का प्रयास किया, जिससे उसे फोन आया, लेकिन वह स्विच ऑफ मिला। इस पर उसे ठगे जाने का आभास हुआ। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



