धनिया के बीजों में छिपा है अच्छी सेहत का राज

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। धनिया में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, मिनरल, एंटी-आक्सीडेंट आदि तत्व पाए जाते हैं। खासतौर पर इसका इस्तेमाल रसोईघर में खाना बनाने के लिए किया जाता है। मगर खाने में डालने के साथ यह शरीर से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाने में भी फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं धनिया से मिलने वाले बेमिसाल फायदों के बारे में…
बेहतर पाचन तंत्र: धनिया के बीजों से तैयार पाउडर को छाछ में मिलाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। इसके साथ ही अपच, मतली, एसिडिटी आदि की समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
कालेस्ट्रॉल करें कंट्रोल –धनिया के बीजों को पानी में उबालकर रोजाना सुबह खाली पीने से कालेस्ट्राल कंट्रोल में रहता है। ऐसे में दिल से बीमारियों के होने का खतरा कम रहता है।
गठिया दर्द से मिलती है राहत –गठिया की समस्या होने पर धनिया के बीजों का लेप लगाने से दर्द से राहत मिलती है। इसके लिए 1/2 टेबलस्पून धनिया पाउडर को नारियल के तेल में मिलाएं। तैयार बाम को जोड़ों पर लगाने से फायदा मिलता है। आप चाहें तो इसे बनाने के लिए आलिव आयल, ट्री- ट्री आयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
पेट की बीमारियां होती हैं दूर –2 कप पानी में 1 टेबलस्पून धनिया के बीज, 1/2 टेबलस्पून जीरा, 1/2 टेबलस्पून चाय पत्ती और 1 टेबलस्पून चीनी मिलाकर उबालें। तैयार पानी का खाली पेट सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती हैं।
पीरियड पेन से दिलाएं छुटकारा –अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान काफी दर्द को झेलना पड़ता है। ऐसे में इससे बचने के लिए धनिया का पानी तैयार कर पीने से राहत मिलती है। इसके लिए 1/2 लीटर पानी में 6 ग्राम धनिया के बीजों को उबालें। उसमें आवश्यकतानुसार चीनी मिक्स करें। तैयार पानी को छानकर थोड़ा-थोड़ा पीने से पीरियड पेन से छुटकारा मिलता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440