प्रमाण पत्र सेना में मान्य किये जाने पर गोरखा सेवा समिति ने रक्षा मंत्रालय का जताया आभार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गोरखा सेवा समिति की रविवार को यहां आयोजित बैठक में उत्तराखण्ड के पंजीकृत संस्थाओं के प्रमाण पत्र सेना में मान्य किये जाने पर पदाधिकारियों व सदस्यों ने रक्षा मंत्रालय का आभार व्यक्त किया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष एलएन गोस्वामी एवं महासचिव भीम ंिसह राणा ने बताया कि गोरखा सेवा समिति 2003 से गोरखा समाज की सेवा करती चली आ रही है। साथ ही सेना के लिए समिति जाति प्रमाण पत्र जारी करती चली आ रही है। परन्तु कुछ समय से कुछ अवाछनीय तत्वों द्वारा हमारी संस्था की माान्यता समाप्त होन का दुष्प्रचार किया जा रहा है। जिस कारण गोरखा समुदाय के नवयुवकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पूर्व में रक्षा मंत्रालय दिल्ली द्वारा सेना में गोरखा जाति के प्रमाण पत्रों की मान्यता दी गयी थी। उन्होंने बताया कि गोरखा सुधार सभा देहरादून द्वारा सेना के कुछ अधिकारियों से मिली भगत के चलते राज्य के सभी संस्थाओं के गोरखा जाति प्रमाणपत्र अवैध करार करा दिये थे। लेकिन समिति के प्रयास से रक्षा मंत्रालय दिल्ली द्वारा पुनः उनकी समिति व राज्य के सभी पंजीकृत संस्थाओं के प्रमाण पत्र सेना में मान्य कर दिये गये है।
बैठक मेें उक्त सूचना पर गोरखा समुदाय के लोगों व युवाओं ने खुशी जाहिर करते हुए रक्षा मंत्रालय का आभार प्रकट किया है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती दरों पर सरकार के खिलाफ आक्रोश

बैठक में मुख्य रूप से श्याम सिंह शाही, ज्ञान सिंह थापा, रामसिंह नगरकोटी, प्रताप बहादुर, विनोद थापा, पुष्पा गोस्वामी, श्रीमती दुर्गा राणा, बसन्ती तमांग, विशन सिंह थापा, तारा नगरकोटी, शोभा थापा, पुष्पा बोरा, जीवन सिंह थापा, किशन सिंह बिष्ट, रेवती बिष्ट, पवन शाही, शंकर खत्री, भीमसिंह भण्डारी सहित रामनगर, रूद्रपुर, बाजपुर, खटीमा, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440