हल्द्वानी में दशमेश पिता श्री गुरू गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकाला गया भव्य नगर कीर्तन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शुक्रवार को यहां महानगर के मुख्य मार्ग से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से आयोजित नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में श्री रामलीला मैदान से शुरू हुआ। नगर कीर्तन नैनीताल रोड, तिकोनिया, वर्कशॉप लाइन, आर्य समाज रोड, रेलवे बाजार, नया बाजार, मीरा मार्ग, सिन्धी चौराहा, कालाढूंगी चौराहा होते हुए पुनः रामलीला पहुंच कर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में सबसे आगे दो निशान साहिब चल रहे थे। उसके बाद पांच बुलेट पर सवार सिख नौजवान निशान साहिब लगाकर आगे बढ़ रहे थे। गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी की अगुवाई पंच प्यारे कर रहे थे। गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे अनेक श्रद्धालु सफाई व पुष्प वर्षा करते हुए चल रहे थे। नगर कीर्तन में गुरू ग्रंथ साहिब, गुरू गोविन्द ंिसह जी के झांकी के साथ पर्यावरण, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की सीख दी गयी। साथ ही महिला व पुरुषों के शबदी जत्थे गायन करते हुए चले रहे थे।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

कमेटी के सभी सदस्यों द्वारा कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर कीर्तन को प्रारंभ करने से पहले मास्क व सैनिटाइजर के पैकेट बांटे गए। नगर कीर्तन का अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने जगह-जगह फूल मालाएं व प्रसाद बांट कर स्वागत किया। मुख्य ग्रंथी अमरीक सिंह ने अरदास की।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

गुरुद्वारा सिंह सभा अध्यक्ष रंजीत सिंह ने संगत का आभार जताया। नगर कीर्तन में सिंह सभा के महामंत्री जगजीत सिंह, नरेंद्रजीत सिंह रोडू, रविंदर पाल सिंह, तजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, कांग्रेस नेता तिलकराज बेहड़, सुमित हृदयेश, भाजपा नेत्री रेनू अधिकारी, आरएफसी कुमाऊं हरबीर सिंह, एसपी सिटी हरवंश सिंह आदि शामिल रहे।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440