
समाचार सच, हल्द्वानी। पर्वतीय संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए पुनर्नवा महिला समिति द्वारा महिला रामलीला के चौथे वर्ष का भव्य आगाज किया गया। हीरानगर हल्द्वानी स्थित पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच पर जब नारद मोह, रावण, कुंभकरण और विभीषण जन्म की लीलाओं का मंचन हुआ, तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रामलीला का शुभारंभ लालकुआं क्षेत्र विधायक डॉ0 मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती शांति महरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, नगर निगम पार्षद प्रेम प्रकाश बेलवाल और समिति के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से श्रीराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच माहौल भक्तिमय हो गया। अतिथियों ने श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया।
पहले दिन की लीला में नारद मोह, रावण जन्म और शिव-शक्ति की कथा का मंचन हुआ। नारद मुनि की भूमिका में हनी तिवारी ने अपनी मधुर वाणी और सशक्त अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिव के रूप में ललिता पंत, पार्वती बनीं स्नेहा, विष्णु की भूमिका में सुप्रभा, और लक्ष्मी बनीं सौम्या ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

रावण, कुंभकरण और विभीषण के जन्म की लीला को गीता दरम्वाल (रावण), दीप्ति चुफाल (कुंभकरण) और मेधा पंत (विभीषण) ने अपने प्रभावशाली अभिनय से जीवंत कर दिया। इसके अलावा कामदेव-वरूणिका, उर्वशी-रोली पंत, शील निधि व उसकी पत्नी-शीला राणा, तारा बिष्ट, पुरवासी-अंदिती और कंचन, वशिष्ट-लता जोशी, रावण का दूत-सौम्या गोस्वामी, राजा-सुमन शाह, नीतू, दीप्ति, अलका ने भूमिकाओं में भी कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस भव्य आयोजन में समिति अध्यक्ष लता बोरा, सचिव शांति जीना, यशोदा रावत, कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, मंजू बनकोटी, निर्मला बहुगुणा, कुसुम बोरा, जया बिष्ट, अंजना बोरा, तुलसी रावत, रेखा रावत सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



