समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति, हल्द्वानी द्वारा आगामी 18 अप्रैल को आयोजित होने वाले वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह 2026 की तैयारियों को लेकर समिति सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं प्रचार-प्रसार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में वरिष्ठ नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में इस प्रकार का आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिसमें समाज में उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने आयोजन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक कार्यक्रम में भाग ले सकें।
समिति ने हल्द्वानी एवं जनपद नैनीताल के सभी सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ सदस्यों, गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, भूतपूर्व सैनिक एवं अर्धसैनिक संगठनों, मॉर्निंग वॉकर्स तथा खेल संगठनों से जुड़े वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे 18 अप्रैल को कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल एवं यादगार बनाएं।
बैठक में समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे, महामंत्री डी.के. पांडे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह निगल्टिया, कोषाध्यक्ष पी.एस. जंतवाल, एल.एम. लोहनी, आनंद सिंह भाकुनी, राजा राम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भुवन भास्कर पांडे (अध्यक्ष), डी.के. पांडे (महामंत्री), वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण समिति (पंजीकृत), हल्द्वानी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



