उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी! पदक विजेताओं को जल्द मिलेगी सरकारी नौकरी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में है। 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव जल्द कैबिनेट के सामने लाया जा सकता है। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री स्तर पर इस प्रस्ताव को सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है और इसे इसी माह 25 फरवरी को कैबिनेट बैठक में पेश किए जाने की संभावना है।

राज्य में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल में मेजबान उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 24 स्वर्ण, 35 रजत और 44 कांस्य पदक हासिल किए थे। इस प्रदर्शन के साथ प्रदेश ने पदक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त कर खेल जगत में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें -   १९ फरवरी २०२६ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सरकार की नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी देने का प्रावधान किया गया है। हालांकि प्रतियोगिता के एक वर्ष बीत जाने के बाद भी खिलाड़ियों को नियुक्ति नहीं मिल पाई थी, जिससे खेल जगत में निराशा का माहौल था।

यह भी पढ़ें -   हैडिंग एवं न्यूज बदलकर बनानी है - मूंगफली के छिलकों को फेंकने की जगह इन तरीकों से करें इस्तेमाल

खेल विभाग द्वारा नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव पहले ही कार्मिक विभाग को भेजा जा चुका है, लेकिन प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी। अब प्रस्ताव के कैबिनेट में पारित होने के बाद पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द नियुक्ति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों के बीच इस निर्णय को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे राज्य में खेल संस्कृति को नई गति देने वाला कदम माना जा रहा है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440