श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय में रंग-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं, होली के गीतों पर लगाए ठुमके

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री महादेव गिरि संस्कृत महाविद्यालय में सामाजिक समरसता की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जहां होली गायक आचार्य विवेक शर्मा व प्रभाकर जोशी ने अपने होली के गीतों से समां बांध दिया वही बृज में होली रे रसिया आदि गीतों में महाविद्यालय के बच्चों व शिक्षिकों ने जमकर ठुमके लगाए। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

होली मिलन समारोह के आयोजक प्राचार्य डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी ने अतिथियों व सभी आगुन्तकों का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि प्रति वर्ष सामाजिक समरसता की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। (क्रमशः नीचे पढ़िए)

होली मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, आनन्द दरम्वाल, चन्द्र शेखर भट्ट, जिला प्रचारक कमल, कैलाश जोशी, भाजपा नेता मोहन पाठक, पार्षद राजू नेगी, छात्र संघ अध्यक्ष अनुराग जोशी, गोपाल भट्ट शास्त्री, महाविद्यालय प्रबंधक नवीन चन्द्र वर्मा, डा चन्द्र बल्लभ बेलवाल, कमलेश जोशी, चौधरी समर पाल सिंह, चन्द्रशेखर थुवाल, डा नवीन चन्द्र बेलवाल, कौशलेंद्र भट्ट, श्रीमती मंजू पाठक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रसिद्ध होली गायक आचार्य विवेक शर्मा को सम्मानित किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440