उत्तराखण्ड में अतिथि शिक्षिकाओं को अब मिलेगा छह माह का मातृत्व अवकाश

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत अतिथि शिक्षिकाओं को अब छह माह का का मातृत्व अवकाश मिलेगा। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। प्रदेश के अतिथि शिक्षक संघ द्वारा लंबे समय से इस मांग को उठाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें -   46 साल बाद लौटा गुमशुदा बेटा, आवाज सुनते ही मां ने पहचान लिया; साधु के भेष में देख छलक पड़े आंसू

कैबिनेट में प्रस्ताव के बाद शासन ने इसे स्वीकृति दी और आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, इस मातृत्व अवकाश का लाभ केवल उन अतिथि शिक्षिकाओं को मिलेगा जो नियत वेतन पर कार्यरत हैं। शासन के आदेश के तुरंत बाद शिक्षा महानिदेशालय ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा और सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   ६ जून २०२६ शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440