सुबह-सुबह शौच को निकली महिला पर गुलदार का जानलेवा हमला, गांव में दहशत का माहौल

खबर शेयर करें

समाचार सच, चमोली (उत्तराखंड)। पहाड़ों में इंसानों और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष एक बार फिर दर्दनाक मोड़ पर पहुंच गया है। चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के नैल-कुड़ाव गांव में रविवार तड़के एक महिला पर गुलदार ने घात लगाकर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार 42 वर्षीय हीरा देवी, जो कि रघुवीर सिंह रावत की पत्नी हैं, रोज़ की तरह सुबह 5.30 बजे शौच के लिए घर से निकली थीं। हीरा देवी जैसे ही झाड़ियों के पास पहुंचीं, गुलदार ने बिजली की गति से उन पर झपट्टा मारा। गले पर हुए खतरनाक हमले से वह ज़मीन पर गिर पड़ीं। उनकी चीखें सुनकर गांव के लोग दौड़े और शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार भाग खड़ा हुआ। हीरा देवी की जान तो बच गई, लेकिन गले पर पांच गहरे टांके लगे हैं।

घायल महिला को फौरन गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। लेकिन मानसिक और सामाजिक रूप से गांव के लोग अभी भी सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें -   हरिद्वार में हरीश रावत का शक्ति प्रदर्शन, नीतीश पर ‘पलटूराम’ टिप्पणी से लेकर BJP पर निशाना

गांव वालों का कहना है कि इस क्षेत्र में दो गुलदार सक्रिय हैं, जो पहले भी मवेशियों पर हमले कर चुके हैं। लोगों का डर अब इतना बढ़ गया है कि महिलाएं और बच्चे घर से बाहर निकलने में झिझक रहे हैं। यह सिर्फ एक हमले की बात नहीं, पूरे गांव की सुरक्षा खतरे में है।

यह भी पढ़ें -  

घटना की सूचना मिलते ही केदारनाथ वन्यजीव प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन सरपंच वीरेन्द्र असवाल ने विभाग को तुरंत अलर्ट किया। ग्रामीणों ने पिंजरे लगाने, कैमरे लगाने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440