मातृ दिवस पर गुरूदेव फाउंडेशन ने कराई ऑनलाइन प्रतियोगिता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मातृ दिवस के मौके पर गुरूदेव फाउंडेशन ने ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें प्रथम स्थान झांसी की अनुकृति सेठ हल्द्वानी की एकता अग्रवाल ने दूसरा व तीसरा स्थान दिल्ली की प्राची को मिला।

गुरुदेव फाउंडेशन की संचालिका हर्षिता शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते उनके द्वारा ये प्रतियोगिता ऑनलाइन करवाई गई जिसमें डांस, कुकिंग, कविता प्रतियोगिता रखी गई, जिसमंे विभिन्न स्थानों के मातृ शक्ति ने भी प्रतिभाग किया। डांस प्रतियोगिता में बरखा गड़िया, शिखा गुप्ता, अनुराखी कुशवाहा ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं कुकिंग प्रतियोगिता में अंजली आर्य गुप्ता प्रथम, विनीता अरोरा, अक्षि द्वितीय, विनीता अरोरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

इस ऑनलाइन प्रतियोगिता के दौरान मातृशक्ति ने अपने बच्चों को मिष्ठान इत्यादि खिलाये तो बच्चों ने भी भी मां को पैर छू पुष्प भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल मंे नलिन बल्यूटिया, एकता बल्यूटिया, भास्कर जोशी, नीतिशा शर्मा, विवेक शर्मा प्रमुख थे वहीं सह निर्णायक की भूमिका में ऋचा, विजया लक्ष्मी चौहान, निष्ठा गुप्ता ने निभाई।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440