समाचार सच, हल्द्वानी। बाईक में चाबी लगी छोड़ना एक युवक को महंगा पड़ गया। चोरों ने चाबी लगी देख बाईक को उड़ाया। युवक के द्वारा पुलिस को तहरीर सौंपी। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुंआ राजीव नगर बंगाली कालोनी निवासी कमल सिंह बीते दिनों अपनी बाईक संख्या यूके-04एए9427 से हल्द्वानी सामान खरीदने आया था, उसने अपनी बाईक दुकान के बाहर खड़ी कर दी। इस बीच वह जल्दीबाजी में बाईक की चाबी निकालना भूल गया वापिस आने पर बाईक न देख उसके पैरा तले जमीन खिसक गयी। इधर- उधर पूछताछ के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो उसने मंगल पड़ाव पुलिस चौकी में तहरीर दी। तहरीर के अनुसार बाईक में ड्राइविंग, अन्य दस्तावेज भी रखे हुए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बाईक चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440










