दिनदहाड़े हुई फायरिंग से हल्दूचौड़ क्षेत्र थर्राया, कई लोग गिरफ्तार, ये है पूरा मामला…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी के निकटवर्ती हल्दूचौंड़ क्षेत्र मंगलवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के पुलिस चौकी हल्दुचौड़ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, दौलीया गांव में सरकारी सस्ता गल्ला दुकान के आवंटन को लेकर एक मीटिंग चल रही थी। इसी दौरान, कुछ युवकों के बीच मामूली विवाद हुआ, जो जल्द ही फायरिंग में तब्दील हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई, लेकिन गनीमत यह रही कि किसी की जान नहीं गई।

यह भी पढ़ें -   8 अप्रैल २०२६ बुधवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पांच युवकों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाले लोग छात्र राजनीति से जुड़े हुए हैं। पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच कर रहे हैं।

फायरिंग की घटना उस समय हुई जब खाद्य विभाग के अधिकारी और ग्रामीण भी मीटिंग में शामिल थे। आरोपियों ने दिनदहाड़े खुलेआम फायरिंग कर वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद की है और मौके से चार राउंड कारतूस भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें -   नशे में युवकों का तांडव: पुलिसकर्मी समेत दो को रौंदा, फिर ठोक दी कार

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहानी ने बताया कि मामले में तहरीर दी जा चुकी है और सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440