हल्द्वानी: ठेके पर कार्यरत 800 सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम में ठेके पर कार्यरत करीब 800 सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। ये सभी सफाई कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर धरना प्रदर्शन पर थे। अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा, लेकिन उनकी मांगें नहीं सुनी गई। जिसके चलते आक्रोशित सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।

यह भी पढ़ें -   नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रियर, 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

बता दें यह हड़ताल 9 सूत्रीय मांगों को लेकर की जा रही है। हल्द्वानी नगर निगम के सफाई कर्मचारी आज शाम से कार्य बहिष्कार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने कहा कि हमें ₹15000 प्रति माह वेतन देने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी, लेकिन नगर निगम के अधिकारी उन घोषणाओं को एक साल बाद भी पूरा नहीं कर पाए यहां तक की नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों का उत्पीड़न कर उनकी छटनी कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में यूजीसी मानकों पर पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, शोध उत्कृष्टता को नई दिशा

सफाई कर्मचारियों ने निगम पर आरोप लगाया कि ठेका सफाई कर्मी पिछले कई सालों से और ₹250 रोजाना मजदूरी पर काम कर रहे हैं। जबकि सीएम धामी ने उनको रोजाना ₹500 मानदेय देने की घोषणा की थी, लेकिन वह घोषणा आज भी पूरी नहीं हो पायी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440