हल्द्वानीः हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट द्वारा श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, पंचम दिवस पर श्रीराम वनवास प्रसंग का हुआ भावपूर्ण वर्णन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री 1008 हैड़ाखान बाबा आश्रम, हल्द्वानी में दिव्य एवं संगीतमय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचन का पुण्य कार्य श्रद्धेय व्यास श्री मनोज पाठक जी द्वारा किया जा रहा है, जिनकी मधुर वाणी और संगीतमयी प्रस्तुति से श्रोता भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं।

कथा के पंचम दिवस पर व्यास जी ने भगवान श्रीराम के वनवास प्रसंग, भरत के राज्याभिषेक तथा श्रीराम और केवट संवाद जैसी मार्मिक घटनाओं का अत्यंत भावपूर्ण एवं जीवंत वर्णन किया। कथा श्रवण करते हुए श्रद्धालु भक्तगण बार-बार भावविभोर हो उठे और रामचरित के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद के अनुसार गर्म पानी में घी डालकर पीने से आपको कई सारे स्वास्थ्य लाभ होते हैं

आज के मुख्य यजमान के रूप में खीमा नंद पांडे, पुष्पा पांडे तथा अर्जुन सिंह जी उपस्थित रहे, जिन्होंने श्रद्धा भाव से पूजन एवं अनुष्ठान में भाग लिया। कार्यक्रम में संस्था की ओर से प्रमुख रूप से खष्टी सुयाल, निर्मला रूवाली, संगीता मेहरा, ममता रूवाली, नीरज त्रिपाठी, हेम चंद्र पंत, प्रकाश जोशी एवं हर्ष वर्द्धन पांडे समेत कई गणमान्य सदस्य शामिल रहे और आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

यह भी पढ़ें -   खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ-मिश्री चबाते हैं, तो इससे शरीर को मिलेंगे कई फायदे

नित्य पूजन एवं आरती का कार्य शास्त्री कमल जोशी, परमानंद जोशी तथा कमल भट्ट जी के पवित्र सान्निध्य में विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। आयोजकों ने बताया कि आगामी दिनों में श्रीराम कथा के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का श्रवण कराते हुए विशाल भंडारे एवं प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया जाएगा।
पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत वातावरण बना हुआ है, और दूर-दूर से भक्तजन कथा श्रवण हेतु आश्रम परिसर में पहुँच रहे हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440