हल्द्वानीः भाजपा मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक, 20 दिनों की कड़ी मेहनत का आह्वान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट ने अपनी रणनीति को और मजबूत करने के लिए काठगोदाम, हल्द्वानी, मुखानी और बिठौरिया मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 20 दिनों तक पूरी मेहनत करने का आह्वान करते हुए हल्द्वानी के उज्ज्वल भविष्य के लिए भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की।

गजराज सिंह बिष्ट ने भरोसा जताते हुए कहा कि यदि कार्यकर्ता पूरी लगन से प्रत्येक घर तक भाजपा की बात पहुंचाएंगे, तो अगले पांच वर्षों में हल्द्वानी को एक सुनहरा भविष्य दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से “ट्रिपल इंजन” सरकार के विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की बात कही।

यह भी पढ़ें -   सितारगंज के नयागांव में फैला पीलिया-डायरिया, 40 से अधिक बच्चे बीमार, एक की मौत से मचा हड़कंप

बैठक को संबोधित करते हुए कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि गजराज सिंह बिष्ट को उनके लंबे अनुभव और संगठनात्मक क्षमता के कारण मेयर प्रत्याशी चुना गया है। उन्होंने भरोसा जताया कि निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को गजराज सिंह बिष्ट आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, बदरीनाथ मार्ग पर टेंपो ट्रैवलर पलटा; महिला श्रद्धालु की मौत, 17 घायल

निवर्तमान मेयर जोगेंद्र रौतेला ने बैठक में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी नगर निगम के लिए 2200 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी है, जिनका कार्य शुरू हो चुका है। इस विकास को गति देने के लिए भाजपा का मेयर चुना जाना आवश्यक है।

बैठक में मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, नवीन भट्ट, कमल नयन जोशी, धीरज पांडे, विनोद मेहरा, दीपक सनवाल और प्रमोद बोरा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440