हल्द्वानीः एयरपोर्ट में गाड़ी लगाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिला मुख्यालय के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां साजिद नामक व्यक्ति से गाड़ियों को एयरपोर्ट में टैक्सी के रूप में लगाने का झांसा देकर 10 लाख 98 हजार 987 रुपये की ठगी की गई। इस संबंध में साजिद ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके आधार पर बनभूलपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़ित साजिद ने पुलिस को बताया कि उसकी जान-पहचान हल्द्वानी निवासी ओसामा पुत्र इलियास से थी। ओसामा ने खुद को बैंगलोर एयरपोर्ट पर एचआर पद पर तैनात बताते हुए साजिद को भरोसा दिलाया कि वह उसकी गाड़ियां एयरपोर्ट पर टैक्सी के रूप में लगवाकर हर महीने अच्छा मुनाफा दिला सकता है।
ओसामा की बातों में आकर साजिद ने मर्सिडीज ए-क्लास, सियाज और एक अन्य गाड़ी खरीदकर ओसामा को दे दी। इसके अलावा, सिक्योरिटी, ड्राइवर की फीस, पार्किंग चार्ज और अन्य कागजात के नाम पर साजिद से 10 लाख 98 हजार 987 रुपये भी ले लिए।

यह भी पढ़ें -   आज़ दिनांक १९ मार्च २०२६ बृहस्पतिवार नव संवत्सर का पंचांग

17 अगस्त 2024 को ओसामा मर्सिडीज लेकर बैंगलोर चला गया। उसने साजिद को भरोसा दिलाया कि गाड़ी एयरपोर्ट पर लग जाएगी और अगले महीने से किराया मिलना शुरू हो जाएगा। लेकिन जब काफी समय तक कोई किराया नहीं आया, तो साजिद को शक हुआ। साजिद ने गाड़ी के ड्राइवर से संपर्क किया, तो पता चला कि न गाड़ी एयरपोर्ट पर लगी है और न ही ड्राइवर को कोई भुगतान हुआ है। जब साजिद ने अपने स्तर पर जांच की, तो उसे पता चला कि ओसामा द्वारा दिए गए सभी दस्तावेज फर्जी हैं।

यह भी पढ़ें -   CM धामी ने हिंदू नववर्ष पर लॉन्च किया खास पंचांग, संस्कृति को नई पहचान देने की पहल

बनभूलपुरा थाना प्रभारी नीरज भाकुनी ने बताया कि साजिद की शिकायत पर ओसामा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि ओसामा वर्तमान में बैंगलोर के न्यू टैंपल रोड रेसिडेंसी में रह रहा है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। यह घटना एक गंभीर धोखाधड़ी का मामला है, जिसमें आरोपी ने फर्जी दस्तावेज और झूठे वादों के सहारे बड़ी रकम हड़प ली। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440