हल्द्वानी से गूंजा हर घर स्वदेशी का संकल्प देश की पहली व्यापारी चौपाल, व्यापारियों ने ठाना- लोकल से बनेंगे ग्लोबल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाचार सच, हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित एक बैंकट हाल में इतिहास रचते हुए अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल ने संपूर्ण भारत की पहली व्यापारी चौपाल का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम ने न सिर्फ हल्द्वानी बल्कि पूरे उत्तराखंड की धरती को स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत बनाओ की नई दिशा दी।

कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के अध्यक्ष सुनील सिंधी ने सभी व्यापारियों को स्वदेशी अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोंधन में कहा कि जब भी भारत संकट में होता है, तब स्वदेशी ही देश की सबसे बड़ी ताकत बनता है। व्यापारी और जनता मिलकर लोकल से ग्लोबल बनने का संकल्प लें।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी के नव-संलग्न वार्डों के विकास पर मंथन, विधायक सुमित ने दिए जनसमस्याओं पर त्वरित समाधान के निर्देश

विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है। जीएसटी सुधार और नई व्यापार नीतियों से छोटे-लघु उद्योगों को नई ताकत मिलेगी। स्वदेशी आंदोलन ही भारत की वास्तविक शक्ति है।
महापौर गजराज बिष्ट ने कहा कि हम सभी को मिलकर तप करना होगा कि अब हर घर स्वदेशी बने। उनका कहना था कि हर व्यापारी ने देश अपनाने की शपथ ली है। यही संकल्प देश को आत्मानिर्भर बनाएगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए आर्थिक आजादी का रास्ता खोलेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जीवन सिंह कार्की ने कहा कि यह चौपाल व्यापारियों की एकता और संगठन का प्रतीक है। आज हर व्यापारी ने साबित किया कि वोकल फॉर लोकल सिर्फ नारा नहीं बल्कि भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का मार्ग है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 251 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, घ्26,750 का जुर्माना

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसके बाद उत्तराखंड प्रभारी अतुल कुमार गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज से हर भारतवासी को न सिर्फ लोकल प्रोडक्ट खरीदना है बल्कि उनका प्रचार भी करना है। यही वोकल फॉर लोकल की असली भावना है।

पूरे कार्यक्रम में लोकत से ग्लोबल का संदेश गूंजता रहा। वक्ताओं ने कहा कि अगर हर भारतवासी स्वदेशी उत्पादों का इस्तेमात करे और उनके प्रचार-प्रसार में वोकल बने तो भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयाँ मिलेगी।

इस मौके पर जीवन सिंह कार्की, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, विजय श्री बिष्ट, मोहम्मद हसीन अंसारी, नीरज प्रभात गर्ग, अनुज वर्मा, अवध बिहारी शर्मा, अजय डंगवाल, गोपाल भट्ट, गोपाल नेगी, अनुज वर्मा, पवन जोशी, पवन दुबे समेत सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440