हल्द्वानीः बिजली विभाग सख्त- 10 हजार से अधिक बकाया तो कटेगा कनेक्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के हल्द्वानी मंडल को फरवरी माह में 82 करोड़ रुपये की बिजली बिल वसूली का लक्ष्य दिया गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए अधीक्षण अभियंता (एसई) नवीन मिश्रा ने सोमवार को शीशमहल स्थित कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली और बकायेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में अधिशासी अभियंता (ईई) और उपखंड अधिकारियों (एसडीओ) को विशेष अभियान चलाकर बकाया वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसई मिश्रा ने कहा कि 10 हजार रुपये से अधिक के बकायेदारों से प्राथमिकता के आधार पर भुगतान लिया जाए और बिल न चुकाने वालों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक एसडीओ प्रतिदिन कम से कम 10 कनेक्शनों से बकाया वसूली सुनिश्चित करें, जबकि अधिशासी अभियंता इसकी रोजाना मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही, फरवरी में 10 हजार रुपये से अधिक और मार्च में 2 से 4 हजार रुपये तक बकाया रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   12 अप्रैल २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बैठक में ईई शहर प्रदीप कुमार, ग्रामीण डिवीजन के ईई बेगराज सिंह, टेस्टिंग यूनिट के ईई डीडी पांगती समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440