
समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य की आर्थिक राजधानी हल्द्वानी में हुई बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। वहीं सीवर पाईप लाइन के चलते नैनीताल रोड में कई स्थानों में सड़क भी धंस गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के चलते देर रात से ही हो रही बारिश ने अपना विकराल रूप दिखाया। जिसके चलते सड़कों पर पानी की नदियां नाले बहने लगे। जिसके चलते चल रहे चार पहिया वाहन एवं बड़े वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं नैनीताल मार्ग पर सीवर लाइन के चलते सड़क धंसने की खबर के कारण पुलिस ने यातायात व्यवस्था में फेरबदल करते हुए धंस रही सड़क पर यातायात बंद कर दिया।

इधर कालाढूंगी मार्ग पर यूनियन बैंक के निकट, पशु चिकित्सालय, लाल डांठ, बाजपुर बस अड्डा, नबावी रोड, पाण्डे निवास, कालाढूंगी चौराहा आदि स्थानों पर जलभराव सड़कों पर नजर आया वहीं आसपास बनी दुकानों के अन्दर पानी घुस गया। दुकानों के अन्दर घुस पानी के चलते काफी नुकसान की भी आशंका जताई जा रही है। नाले नालियों से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाने के कारण सड़कों पर पानी बहता रहा। जिससे वाहन चालकों, राहगीरों को परेशानी हुई। तल्ला हल्द्वानी में भी सड़कों पर पानी बहता दिखाई दिया। मंगल पड़ाव से अब्दुल्ला बिल्डिंग तक नालों का पानी गंदगी के साथ सड़कों पर बह रहा था। सड़कों पर भरे पानी के कारण वाहन चालकों को यह नजर आ रहा था कि यहां पर गड्ढा है या सड़क जिसके चलते कई वाहन चालक इन गड्ढों में फंसें हुए भी नजर आये। हल्द्वानी नैनीताल हाईवे में वॉकवे मॉल के पास एक बड़ा गड्ढा बन गया है जो भी दुर्घटना का बड़ा कारण बन सकता है। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट व एसडीएम सहित पुलिस ने यातायात डायवर्ट करवाया।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



