हल्द्वानीः रुपेंद्र नागर ने मेयर पद के लिए भरा नामांकन, जनता की सेवा का वादा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी के मेयर पद के लिए आज रुपेंद्र नागर ने अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने जनता की सेवा और हल्द्वानी के विकास का संकल्प लिया।

भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
नामांकन के बाद मीडिया से बात करते हुए रुपेंद्र नागर ने भाजपा और कांग्रेस को एक ही सिक्के के दो पहलू करार दिया। उन्होंने कहा कि वह दलगत राजनीति से ऊपर उठकर शहर की जनता की सेवा के लिए 24 घंटे, सातों दिन उपलब्ध रहेंगे।

यह भी पढ़ें -   यूरोप में चमका हल्द्वानी का सितारा: राज सूर्यवंशी ने अंतरराष्ट्रीय शूटिंग में दिखाया दम

जन समस्याओं के समाधान पर जोर
रुपेंद्र नागर ने वादा किया कि वे हल्द्वानी के हर वार्ड में जन समस्याओं के समाधान के लिए नियमित शिविरों का आयोजन करेंगे। उन्होंने शहर के विकास को अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य हल्द्वानी को ऐसा शहर बनाना है, जिसका नाम देश और विदेश में गर्व के साथ लिया जाए।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा के उजाले के सारथीः विज्डम स्कूल के राजेन्द्र पोखरिया ‘शिक्षा गौरव सम्मान’ से सम्मानित

समर्थकों की बड़ी उपस्थिति
नामांकन के दौरान रुपेंद्र नागर के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे। प्रमुख उपस्थित लोगों में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सरदार अमनदीप सिंह टिंकू, सरदार गुरुवचन सिंह, सरदार जसवीर सिंह, ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल शर्मा, पूर्व पार्षद महेंद्र नागर, समाजसेवी मनोज डालाकोटी, ऋषभ तिवारी, संजय राजौर, प्रदीप पाठक, सरजू प्रसाद पांडे, अजय चौबे, प्रमोद आर्य, अभिषेक कश्यप, अशोक मुलानी, और कई अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440