हल्द्वानीः निकाय चुनाव की अधिसूचना लगते ही बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड में निकाय चुनाव को लेकर आज शाम 5 बजे चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

राज्य में आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक प्रचार सामग्रियों को हटाने का अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने शहर के मुख्य चौराहों, सड़कों, और सार्वजनिक स्थलों से बैनर और होर्डिंग्स हटाने का काम शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें -   गंगा स्नान में दान का जितना महत्व है, उससे कहीं अधिक महत्व गंगाजल के विशेष उपाय

आचार संहिता का सख्ती से पालन
नगर सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर निगम मुख्य नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार द्वारा नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   नौतपा 2026: 25 मई से 2 जून तक रहेगा नौतपा इसके साथ एल नीनो का डबल असर, पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी लू

प्रशासन ने सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे चुनावी प्रचार के दौरान आचार संहिता के नियमों का पालन करें और स्वच्छ एवं निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440