हल्द्वानीः नकली नोट गिरोह मामले से जुड़े तीन और सदस्यों को किया गिरफ्तार, पकड़े के आरोपियों के यूपी और राजस्थान से कनेक्शन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां नकली नोटों के बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस कार्रवाई में अब तक आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 3,46,500 रुपये के नकली 500 रुपये के नोट बरामद हुए हैं। अब पुलिस ने गिरोह से जुड़े तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पहले पकड़े गए शिव वर्मा के तार उत्तर प्रदेश और राजस्थान से जुड़े पाए गए हैं। इनमें से दो आरोपी उत्तर प्रदेश और एक राजस्थान का निवासी है।

यह भी पढ़ें -   8 मार्च से बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, कई जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शिवम वर्मा से मिली जानकारी के आधार पर लालकुआं पुलिस ने गहन जांच शुरू की। जांच में यह सामने आया कि शिवम वर्मा के बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन हो रहे थे। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर शिवम वर्मा के तीन सहयोगियोंकृरिहान, शाकिर खान और संदीप पंवार को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें -   06 फरवरी 2026 शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जीएसटी खाता विवरण प्राप्त कर अपनी पहचान छिपाते थे और ऑनलाइन गेमिंग एप तथा बाइनेंस एप के माध्यम से पैसे लेते थे। इसके बाद ये पैसे क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में रिहान पुत्र साबिर (रम्पुरा माफी, बरेली, यूपी), शाकिर खान पुत्र साबिर (रम्पुरा माफी, बरेली, यूपी) और संदीप पंवार (चित्तौड़गढ़, राजस्थान) शामिल हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440