हल्द्वानीः नैनीताल मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार, एक पर्यटक की मौत, तीन घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल मार्ग पर बल्दियाखान के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार गहरी खाई में गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रात करीब 12 बजे हुआ, जब बरेली के पर्यटक नैनीताल से लौट रहे थे।

खाई में गिरने की जोरदार आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को तुरंत सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला।
सभी घायलों को नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 26 वर्षीय मौजूम (बड़ा बाजार महौला खननू, बरेली) ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -   सीमांत किसानों के लिए बड़ी पहल, धामी सरकार का एमओयूए आईटीबीपी को मिलेंगे स्थानीय फल-सब्जी

घायलों की पहचानः
युवराज (17 वर्ष)- सिटी सब्जी मंडी, बरेली
पारस रस्तोगी (18 वर्ष)- बड़ा बाजार, बरेली
आलोक सक्सेना (42 वर्ष)- सिटी सब्जी मंडी, बरेली

यह भी पढ़ें -   पत्नी और मासूम बच्ची को कमरे में किया कैद, फिर खिड़की की ग्रिल से झूल गया युवक

थानाध्यक्ष तल्लीताल रमेश बोहरा ने बताया कि पर्यटक नैनीताल से लौटते समय जोलीकोर्ट क्षेत्र में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इधर घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440