हल्द्वानीः सड़क पर स्कूटी रपटने से युवक की मौत, आरोप-एंबुलेंस समय से पहुंच जाती तो बच सकती थी जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, भवाली/हल्द्वानी। नैनीताल जिले के भवाली थाना क्षेत्र में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई। परिजनों और लोगों का आरोप है कि अगर समय से एंबुलेंस पहुंच जाती तो स्कूटी सवार घायल की जान बच सकती थी।

भवाली थाना क्षेत्र के भीमताल से भवाली जा रहे स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गए. जिससे स्कूटी सवार दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी भवाली पहुंचाया. जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल को भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही एक युवक ने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें -   ज्येष्ठ मास का सातवां बड़ा मंगल 2026: आज हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें मिलेगा वरदान

जानकारी के अनुसार भीमताल के डोब ल्वेशाल निवासी हिमांशु और विवेक अपने निजी काम से भवाली जा रहे थे। रास्ते में फरसौली क्षेत्र के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने 108 को फोन कर घटना की जानकारी दी, लेकिन आरोप है कि करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई।

परिजनों का कहना है कि अल्मोड़ा को जा रही एक एंबुलेंस में दोनों घायलों को सीएससी भवाली भेजा गया। सीएससी में दोनों का काफी देर तक इलाज चला। वहां भी 108 सेवा में चालाक न होने के चलते घायलों को नहीं ले जाया जा सका। इस दौरान दोनों घायल काफी देर तक अस्पताल में ही तड़पते रहे।

यह भी पढ़ें -   15वीं उत्तराखंड स्टेट वूशु चैंपियनशिप: 32 स्वर्ण पदकों के साथ नैनीताल बना उपविजेता

बाद में क्षेत्रीय लोगों ने नैनीताल सीएमओ को फोन कर एंबुलेंस मंगवाई। जिसके बाद घायलों को किसी तरह से हल्द्वानी भेजा गया, जहां एंबुलेंस में ले जाते हुए घायल विवेक ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सामाजिक कार्यकर्ता पवन रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय से एंबुलेंस मिल जाती तो विवेक की जान बचाई जा सकती थी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440