पेयजल ट्यूबवेल व टैंक जल संस्थान को शीघ्र सौंपे: दुम्का

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्दूचौड़/लालकुआं (रिम्पी बिष्ट)। पेयजल, ट्यूबवेल व टैंक जल संस्थान को शीघ्र सौंपे जाय उक्त निर्देश लालकुआं क्षेत्र विधायक नवीन दुम्का ने आज नगर पंचायत कार्यालय में बैठक के दौरान दिये। उन्होंने विभाग को नगर पंचायत लालकुआं के अंतर्गत आने वाले पेयजल ट्यूबवेल व टैंक जल संस्थान को सौपने के निर्देश देते हुए 28 लाख 80 हज़ार हस्तांतरित किये। जिससे ट्îूबवेल के शेष विधुतीकरण व पाइप लाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जा सके। विधायक दुम्का ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री जी की पूर्व में लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र के लिए पेयजल योजना के पुनर्गठन की घोषणा के पालन के अनुरूप जल संस्थान को निर्देशित किया गया, जिसमें विभाग शीघ्र कार्य चालू करेगा, जिससे लालकुआं की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लाल चंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी राजू नाबियाल, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, मंडल अध्यक्ष नारायण बिष्ट, भाजपा नेता इंदर बिष्ट, सभासद धन सिंह बिष्ट, राजलक्ष्मी पंडित हेमंत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   कोतवाली बनभूलपुरा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, क्षेत्राधिकारी ने दिए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440