22 अप्रैल की सुबह बजेगा ‘हर हर महादेव’ – केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रप्रयाग/उत्तराखंड। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भगवान शिव के परम धाम केदारनाथ के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल (बुधवार) सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। यह घोषणा बाबा के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद की गई।

महाशिवरात्रि पर रुद्रप्रयाग सहित पूरे उत्तराखंड के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ा। इसी शुभ अवसर पर मुख्य पुजारी टी. गंगाधर लिंग की उपस्थिति में शुभ लग्न के अनुसार कपाट खुलने का समय तय किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार वृष लग्न में धाम के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   शादी से लौटी बारात… और छा गया मातमः लक्सर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने छीन ली एक और जान

चारधाम यात्रा 2026 की तैयारियां तेज
प्रदेश में आगामी यात्रा सीजन को लेकर व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं। चारधाम यात्रा के क्रम में अन्य धामों की तिथियां भी निर्धारित की जा रही हैं।

बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल सुबह 6ः15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुलेंगे।
गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट पारंपरिक रूप से अक्षय तृतीया के दिन खोले जाते हैं। इस वर्ष अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को पड़ रही है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी शेष है।

यह भी पढ़ें -   महाशिवरात्रि 2026: महाशिवरात्रि के दिन कुछ विशेष चीजों को देखना काफी शुभ माना जाता है जिसे घर के मंदिर में रखने से आती है पॉजिटिविटी

आस्था, उत्साह और भव्य तैयारियों के बीच उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के शुभारंभ की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस बार भी लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की उम्मीद है, जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में आध्यात्मिक माहौल और भी जीवंत होने वाला है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440