हरिद्वार: जल्दी अमीर बनने के चक्कर में छापने लगा नकली नोट, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार से चौकानें वाली खबर सामने आयी है। जिसमें एक व्यक्ति ने जल्दी से पैसा कमाने के चक्कर में नकली नोट छापने वाली मशीन लगा दी और नकली नोट छापने लगा। आरोपी प्रिंटर का इस्तेमाल कर 100 और 200 रुपये के नकली नोट छाप रहा था, और इन्हें बाजार में चला भी रहा था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार सैनी को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 29 हजार 800 के नकली नोट भी बरामद हुए। नरेश कुमार सैनी बिजनौर के ग्राम खलीलपुरा का रहने वाला है। वर्तमान में वो ज्वालापुर के मोहल्ला धीरवाली में रह रहा था।

यह भी पढ़ें -   डीपीएस हल्द्वानी में ‘स्प्रिंग कार्निवल 4.0’ ने बिखेरा रंग-बिरंगा उत्साह, बच्चों व अभिभावकों ने लिया भरपूर आनंद

जल्दी अमीर बनने के चक्कर में उसने नकली नोट छापने का प्लान बनाया। आरोपी ने घर पर कलर प्रिंटर लगवाया और इसकी मदद से नकली नोट छापने लगा। उसने ये नकली नोट कई जगह चलाए, लेकिन जल्द ही पकड़ा गया। दरअसल नरेश कुमार सिडकुल क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में एक दुकान पर सामान लेने पहुंचा था। पैसे देने की बारी आई तो नरेश कुमार ने वही 100 और 200 रुपये के नकली नोट थमाए, जो वो अब तक कई जगह खपा चुका था, लेकिन इस बार चालाकी काम नहीं आई। शक होने पर दुकानदार ने नरेश कुमार को पकड़ कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बहरहाल आरोपी नरेश कुमार पुलिस के कब्जे में है। उससे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें -   कसाण बैंड पर भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दो की मौत, दो गंभीर घायल
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440