मुख्यमंत्री के सख्त रूख के बाद हरिद्वार पुलिस ने अपहृत बच्चे को किया बरामद, दो महिलाओं को लिया हिरासत में

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून/हरिद्वार। हरिद्वार से अपहृत आठ माह के बच्चे की बरामदगी को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसएसपी हरिद्वार को बच्चे की बरामदगी हेतु कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे। हरिद्वार पुलिस ने क्षेत्र के सभी सीसीटीवी खंगालने के साथ ही विभिन्न मुखबिर तंत्र, मीडिया, जनता के मध्य सूचना प्रचारित प्रसारित की। इसका परिणाम भी देखने को मिला और बच्चे के संबंध में जानकारी मिलने पर 8 माह के बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार बच्चे के चोरी होने के बाद से पुलिस महकमे के अफसरों की नींद उड़ी हुई थी। लगातार 24 घंटे से पुलिस टीमें सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ ही चप्पे-चप्पे को खंगालने में जुटी हुई थी। देर रात तक खोजबीन प्रारम्भ कर दी थी लेकिन इसके बावजूद भी मासूम का कुछ पता नहीं चल पाया था। रविवार की सुबह रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी प्रवीन रावत टीम के साथ चेकिंग अभियान में जुटे हुए थे। इसी बीच सप्तऋषि क्षेत्र में दो महिलाएं संदिग्ध प्रतीत हुई तो उन्होंने उन्हें रोककर पूछताछ की। महिलाओं की गोद में एक बच्चा था। जिसे देखने के बाद उन्होंने फोटो से मिलान किया तो वह ज्वालापुर से चोरी हुआ आठ महीने का शिवांग निकला। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि महिलाओं से पूछताछ की जा रही है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संजय नाम के व्यक्ति ने महिलाओं को बच्चा दिया था। फिलहाल पुलिस की टीम महिलाओं से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440