हल्द्वानी में शराबबंदी की मांग को लेकर धरना, हरीश पनेरु ने सरकार पर साधा निशाना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु के नेतृत्व में बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने “शराब नहीं, रोजगार दो”, “अत्तर-गाजा छोड़ दो, शराब की बोतल तोड़ दो” और “पहाड़ी क्षेत्रों में शराबबंदी आज करो, अभी करो” जैसे नारों के साथ सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया।

हरीश पनेरु ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर शराब माफियाओं को खुला संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, जिसे देवभूमि के नाम से जाना जाता है, वहां ग्रामीणों को शराब से बचाने के बजाय शराब की दुकानें खोली जा रही हैं। ढोली गांव में शराब की दुकान खोलने की तैयारी पर विशेष रूप से नाराजगी जताते हुए पनेरु ने कहा कि पहाड़ के युवाओं को रोजगार के अवसर देने के बजाय शराब को बढ़ावा देना अन्याय है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में इस दिन से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

पनेरु ने सत्ता पक्ष पर शराब माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री और विधायक इससे मिलने वाली कमाई से बड़े होटल और अकूत संपत्ति बना रहे हैं। उन्होंने एक विधायक की पत्नी के नाम पर दो होटलों के स्वामित्व का मुद्दा उठाया और सरकार से जनता के सवालों का जवाब मांगा। पनेरु ने आगे कहा कि सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क विकास जैसे जरूरी मुद्दों पर ध्यान देने के बजाय शराब बिक्री से राजस्व जुटाने पर निर्भर हो रही है।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

धरने में एनएस बरगली, छात्र नेता दीपक मेवाड़ी, गोकुल मेलकानी, पवन पनेरु, भगवान सिंह मेहरा, आशीष टम्टा, शिरोमणि पंत, विशाल शर्मा, मोहन कुमार, नवीन पनेरु, पंकज परगांई सहित दर्जनों लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर करते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में शराबबंदी की मांग को तेज किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440