बालिकाओं को दिये आत्मरक्षा के टिप्स, शिविर में 300 बालिकाओं का किया स्वास्थ्य परीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। खालसा राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में वी सपोर्ट आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में स्त्री विमर्श मुहिम के तहत महिला शक्ति सुरक्षा अभियान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बालिकाओं के लिए सेल्फ डिफेंस के सन्दर्भ में गोष्ठी आयोजित हुई।

Ad Ad

गोष्ठी में वी सपोर्ट आर्गेनाइजेशन की टीम ने उन्हें अपने बचाव, सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्हें संकटकाल के दौरान हेल्प लेने, गौरा शक्ति योजना के बारे में बताया। उन्हें आत्मरक्षा के लिए वी सपोर्ट आर्गेनाइजेशन की टीम द्वारा मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जायेगी।

यह भी पढ़ें -   योगिनी एकादशी 2025: इस एकादशी व्रत से मिलती है भगवान विष्णु की विशेष कृपा

वहीं स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 300 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में पूर्व वरिष्ठ जिला चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद )डॉक्टर आशुतोष पंत, डॉक्टर आनंद बल्लभ उपाध्याय ,आयुर्वेदिक हॉस्पिटल हल्द्वानी की चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रोली जोशी, दंत चिकित्सक डॉक्टर क्षितिज वर्मा ने अपनी सेवाएं दी।

यह भी पढ़ें -   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वैश्य महिला समिति ने किया योग शिविर का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने सीखा स्वस्थ जीवन का मंत्र

इस दौरान वी सपोर्ट आर्गेनाइजेशन संस्था की सुमन पाठक, सुनीता जोशी, मनोज जौहरी, मिथुन जायसवाल, कमल शर्मा, नीतू सनवाल, रेनू कांडपाल, तरनजीत कौर, मोनिका पांडे, बलजीत कौर, मीरा मेहता, अनिता नियोलिया ने भाग लिया।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440