सेहत के लिए रामबाण है त्रिफला

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर त्रिफला को औषधीय स्वरुप माना जाता है। यह आंवला, हरड़ और बहेड़ा तीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है। इसके सेवन से पेट संबंधी समस्या दूर होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। इसके हाई ब्लड प्रेशर व डायबिटीज मरीजों के लिए यह बेहद फायदेमंद माना गया है। तो चलिए आज हम आपको इसके सेवन का तरीका व फायदों के बारे में बताते हैं…
हाई ब्लड प्रेशर से दिलाए आराम
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को त्रिफला का सेवन जरूर करना चाहिए। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करता है। इसके लिए आप 4 ग्राम त्रिफला को गुनगने दूध में मिलाकर सोने से पहले पी सकते हैं।
डायबिटीज रखे कंट्रोल
ब्लड प्रेशर के मरीजों की तरह डायबिटीज से परेशान लोगों के भी रोजाना सोने से पहले दूध में 4 ग्राम त्रिफला मिलाकर सेवन करना चाहिए।
कमजोरी भगाए
शरीर में कमजोरी होने की समस्या में त्रिफला का सेवन रामबाण साबित होता है। इसका सेवन करने से कमजोरी दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। इसके लिए त्रिफला को आंवला, घी और शक्कर में मिलाकर सेवन करना चाहिए।
इम्यूनिटी बढ़ाए
कोरोना से बचाव के लिए इम्यूनिटी तेज होना बेहद जरूरी है। ऐसे में त्रिफला मदद कर सकता है। यह शरीर की कमजोरी दूर होकर तेजी से इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। मगर इसके लिए इसका कई वर्षों तक लगातार सेवन करना जरूरी है।
स्मरण शक्ति बढ़ाएं
त्रिफला का सेवन करने से स्मरण शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है। ऐसे में आप इसे अपने बच्चों को खिला सकते हैं। याद्दाश्त बढ़ाने के लिए भी आप त्रिफला को घी और शक्कर में मिलाकर खा सकते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाए
त्रिफला के पाउडर को पानी में मिलाएं। फिर इस पानी से आंखें धोएं। माना जाता है कि इससे मोतियाबिंद, आखों की जलन, आखों का दोष दूर करने व आंखों की रोशनी बढ़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा 10 ग्राम गाय का घी, 1 छोटा चम्मच त्रिफला चूर्ण और 5 ग्राम शहद को मिलाकर खाने भी फायदेमंद होता है।
कब्ज से दिलाए छुटकारा
ज्यादा मसालेदार व ऑयली चीजें खाने से कब्ज की समस्या होने लगती है। ऐसे में गुनगुने पानी में त्रिफला का 1 छोटा चम्मच मिलाकर सेवन करने से लाभ मिलता है।
सिर दर्द में फायदेमंद
सिरदर्द की समस्या से आराम पाने के लिए त्रिफला बेहद कारगर माना गया है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण सिरदर्द की परेेशानी को दूर करने में मदद करते हैं। इसके लिए एक पैन में 1/2 किलो पानी, 1 बड़ा चम्मच त्रिफला, 1 /4 छोटा चम्मच हल्दी, 1 /4 छोटा चम्मच चिरायता, थोड़ी सी नीम के अंदर की छाल और 1 तना गिलोय को मिला कर उबालें। मिश्रण को करीब 250 ग्राम होने तर उबालें। फिर तैयार पानी या काढ़े को छानकर कुछ दिन तक सुबह व शाम को पीएं। आप इसमें स्वाद अनुसार गुड़ या शक्कर मिला सकती है।
वजन घटाए
अगर आप अपने मोटापे से परेशान है तो इसके लिए त्रिफला खाना बेहद फायदेमंद रहेगा। इसके लिए 1 छोटा चम्मच त्रिफला चूर्ण को पानी में उबालें। फिर इसमें शहद मिलाएं गुनगुना ही पीएं। इससे शरीर पर जमा एक्सट्रा चर्बी तेजी से कम होने में मदद मिलेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440