गर्भाशय में सूजन, मासिक धर्म के बाद एवं पहले के लक्षण पर स्वास्थ्य संगोष्ठी हुई सम्पन्न

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गर्भाशय में सूजन, मासिक धर्म के बाद एवं पहले के लक्षण पर स्वास्थ्य संगोष्ठी का आयोजन भारत विकास परिषद शाखा काठगोदाम के तत्वाधान में क्वींस पब्लिक स्कूल दमुवाढंूगा में महिलाओं को जागरूकता एवं स्वास्थ्य के प्रति होने वाले लक्षणों पर किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को शुभारम्भ प्रान्तीय संगठन सचिव विनय खुल्लर, स्कूल महाप्रबंधक आरपी सिंह, अध्यक्ष दीपक महेश्वरी, विक्रम कार्की एवं मुख्य वक्ता डॉ. ज्योत्सना कुनियाल ने दीप प्रज्वलित करके किया।


संगोष्ठी की मुख्य वक्ता आयुर्वेदाचार्य डॉ ज्योत्स्ना कुनियाल ने बताया कि व्यक्ति के शरीर का निर्माण पंचमहाभूत एवं शूक्ष्म शरीर, मन, बुद्धि एवँ आत्मा के संयोग से शरीर निर्माण की प्रक्रिया का विस्तृत वर्णन किया एवं रोगोत्पत्ति मुख्यत पी आई डी श्रोणि में सूजन एवँ संक्रमण का कारण सूक्ष्मजीवों कारक है जो की सफाई की कमी, असुरक्षित यौन संबंध, परिवार नियोजन डिवाइस के कारण भी हो सकती है इससे काफी गम्भीर रोग हो सकते हैं लक्षण थकान, फॉयल स्राव, बुखार आना, पेट मे दर्द होना, असामान्य मासिक रक्त स्राव होना आदि लक्षण आते है फौरन चिकित्सक से परामर्श लेना, रजोनिवृत्ति के लक्षण में सारी शरीर की क्रियाएं क्षीण हो जाती है, वजन बढ़ना हार्माेन का स्राव कम हो जाना जिनसे ये लक्षण आ जाते हैं। निरन्तर चिकित्सक से परामर्श लेते रहना चाहिये।
कार्यक्रम मे स्वागतीय उद्बोधन दीपक महेश्वरी ने किया, वहीं कार्यक्रम का संचालन ममता खुल्लर ने किया। गोष्ठी के समापन पर डॉ. विनय खुल्लर ने सभी का धन्यवाद देते हुए कहा कि मातृ शक्ति से अनुरोध किया कि वह स्वास्थ्य के प्रति अवश्य जागरूक रहे उन्होंने यह भी बताया कि परिषद समय-समय पर ऐसे जागरूकता भरे कार्यक्रम करता रहेगा।
कार्यक्रम में दीपक बिष्ट, कनिका बमेटा, रेणुका, आर.पी. सिंह, विक्रम कार्की, सूरज तिवारी, गीता गिरी गोस्वामी, अनुराधा गुणवंत, भावना मेहरा, कविता बिष्ट, हरीश बोरा, गोधन बिष्ट, मोहन मेहरा सहित क्षेत्र तमाम महिलाएं उपस्थ्ति रही।

यह भी पढ़ें -   १५ मार्च २०२६ रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440