जोर शोर से गाना सुनना पड़ा महंगा, पुलिस ने किया वाहन सीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कार में जोर शोर से गाना सुनना तीन युवकों को पड़ा भारी पुलिस ने चालान कर वाहन को किया सीज। भोटिया पड़ाव चौकी के एसआई मंगल सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। जब पुलिस टीम डिग्री कालेज के पास पहुंचे तो वहां पर तीन युवक कार संख्या यूके-04 एबी-6316 में जोर शोर से गाना सुन रहे हैं। पुलिस के अनुसार तीनों शराब के नशे में धुत थे और जोर-जोर से बोल रहे थे। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपने नाम सुभन जोशी पुत्र स्व. हेम चन्द्र जोशी निवासी गुफा महादेव मल्ला कृष्णापुर तल्लीताल, सुरेश जोशी पुत्र ललित मोहन जोशी निवासी नवाबी रोड बी-1 हल्द्वानी, दिव्याशंु सिंह शाह पुत्र रणजीत शाह निवासी गुफा महादेव मल्ला कृष्णापुर तल्लीताल बताया। जब उसने गाड़ी के कागज मांगे गए तो वह नहीं दिखा सके। इतना ही नहीं किसी के पास से भी डीएल नहीं मिला। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्यवाही कर वाहन को सीज कर दिया।

यह भी पढ़ें -   01 फरवरी 2026 रविवार का पंचांगए जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440